Aug 9, 2019

Book Selection

Book Review Programme at ZIET Chd
Book Selection

As per the direction of Director sir a Book Selection committee visited many book shops and selected many important books  for Library. Our intellectual Training Associates are very found of books they are helping to enrich the library. These books are related to personality development, communication skill, Training, Biographies, Edcuation, Non- 
Fictions, Hindi fictions etc.

New Arrivals in Library


Jul 18, 2019

जीट चंडीगढ़ परिसर मे पौधा रोपण


 
श्रीमती पिया ठाकुर उपायुक्त एवं निदेशक जीट  चंडीगढ़ के कर कमलों द्वारा आज जीट परिसर में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर उन्होने सभी को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने की सलाह दी। इस अवसर पर जीट के  सभी शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहें । 

Jul 9, 2019

राजभाषा हिन्दी में उत्तम कार्य करने के लिए उपायुक्त सम्मेलन नई दिल्ली में जीट चंडीगढ़ पुरस्कृत

जीट निदेशक श्रीमती पिया ठाकुर श्रीमती गुसाई को पुरस्कार देते हुये 

नई दिल्ली में आयोजित होने वाले उपायुक्त सम्मेलन में जीट चंडीगढ़ को राजभाषा हिन्दी में  उत्तम कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया। जीट की निदेशक व उपायुक्त श्रीमती पिया ठाकुर ने इस पुरस्कार को ग्रहण किया और जीट चंडीगढ़ मे बैठक कर संस्थान की सहायक प्रशिक्षिका ( हिन्दी) श्रीमती सुनीता गुसाईं को सम्मानित किया और  श्रीमती  गुसाईं द्वारा हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए किए गए कार्यों को सरहाया गया । श्रीमती  गुसाईं ने संस्थान के सभी कर्मचारियों को इस कार्य में सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया और संस्थान की निदेशक महोदया का आभार व्यक्त किया गया ।

Jun 27, 2019

DSpace : Design and Development of Institutional Repository


KVS ZIET faculty participate in dSpace : Design and Development of Istitutional Repository programme at NISCAIR New Delhi form 24-28 Jun 2019.  12 participants of different departments take part in this programme. Learning out come of this programme are-
1. Collection of Deigital Content
2. Instalaltion of DSpace Software
3. Collection Developmet
4. Customization of DSpace Software
5. Database backup and restore
This programme was very fruitful for digitization

For exteded learnig about DSpace

.

Jun 21, 2019

पुस्तक चयन




जीट चंडीगढ़ की पुस्तकालय समिति के सदस्य आज दिनांक 20.06.2019 को पुस्तक चयन के निकले और पुस्तकालय को समर्द्ध बनाने के लिए अच्छी अच्छी पुस्तकों का चयन किया।

Jun 5, 2019

पी जी टी वाणिज्य हेतू सेवा कालीन प्रशिक्षण का प्रथम चरण आज से शुरू


पी जी टी वाणिज्य हेतू सेवा कालीन प्रशिक्षण का प्रथम चरण दिनांक 06 जून 2109 को आंचलिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंडीगढ़ मे शुरू हुआ। संस्थान की निदेशक व उपायुक्त श्रीमती पिया ठाकुर ने अपने उदघाटन भाषण मे कहा कि अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षण बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और शिक्षकों को चाहिए कि वे अपने विषय की  विषयवस्तु को सामान्य जीवन से जोड़ कर बच्चों को सिखाने की कोशिश करें उन्होने कहा कि हर विषय मे Interlink  approach बनाने से बच्चों मे विषय की समझ बढ़ेगी ।
सह कोर्स निदेशक श्री इस्लाम खान ने बताया कि के वि स. मे प्रशिक्षण कार्यक्रम को 40 वर्ष पूरे हो गए है । और इस पूरे सेवा कालीन प्रशिक्षण मे सभी प्रतिभागियों की आवश्यकतानुसार ही कार्यक्रम तय किए गए है । संसाधक श्री हरीश भारद्वाज ने सभी प्रतिभागियों की आवश्यकताओं व जरूरी टॉपिक को संकलित किया ताकि कार्यक्रम में उनको शामिल किया जा सके। कार्यक्रम की समन्वयक व संसाधक श्रीमती रेनूका चावला ने बताया कि इस कोर्स मे 8 संभागों के 39 प्रतिभागी भाग ले रहें है। प्रतिभाग करने वाले संभाग चंडीगढ़, देहरादून, दिल्ली,जम्मू, गुरुग्राम, आगरा, भोपाल व जयपुर है ।  इस अवसर पर संस्थान के सह प्रशिक्षक सुश्री एम राजेश्वरी,  श्री संजय चौहान, श्री एस पी सिंह, श्री सुनील सैनी सहित सभी प्रतिभागी उपस्थित थे।   




May 27, 2019

03 Day Orientation 27.05.2019



03 Day Orientation Programme 27.05.2019

 03 Day Orientation Programme for Course Director, Associate Course Director and Resource Person (Subject - Geography, Economics and Commerce)  inaugurated by Ms Piya Thakur, Dy Commissioner & Director ZIET Chandigarh on 27.05.2019. These officials will conduct Induction training for newly recruited PGT and Content enrichment and Pedagogical training for PGTs promoted through LDE 2109.
Course Coordinator of this orientation Sh Sanjay Chauhan, Asso Course Director Ms Renuka, ZIET faculties Ms.M Rajeshwari Sh SP Singh, Sh Sunil Saini,  Sh Sanjeev Kumar were present on this occasion .

May 1, 2019

"बुनियाद की ओर" कार्यक्रम मे जीट चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व




श्रीमती पिया ठाकुर , उपायुक्त एवं  निदेशक जीट चंडीगढ़
 "बुनियाद की ओर" कार्यक्रम देहारादून में आयोजित किया गया जिसमें देशभर के सभी 25 संभागों के  300 प्राचार्यों व शिक्षकों ने भाग लिया । इस कार्यक्रम  मे  जीट चंडीगढ़ की  ओर से श्रीमती पिया ठाकुर, उपायुक्त व निदेशक जीट चंडीगढ़ के निर्देशन मे पाँच सदस्य टीम ने प्रतिभाग किया जिसमें श्री संजय चौहान, सह-प्रशिक्षक (अँग्रेजी ), श्री एस पी सिंह सह- प्रशिक्षक (जीव विज्ञान ), श्रीमती सुनीता गुसाईं , सह- प्रशिक्षिका (हिन्दी ), श्रीमाती रेणुका चावला सह-प्रशिक्षिका (वाणिज्य ) और श्री संजीव कुमार, सह-प्रशिक्षिका (प्राथमिक )  शामिल रहें । 
श्रीमती पिया ठाकुर , उपायुक्त व निदेशक जीट चंडीगढ़, श्री यू एन खवाड़े , अपर आयुक्त (मध्य में ), श्री विनोद कुमार पांडे , सहायक आयुक्त , देहारादून