Oct 22, 2019

आज आंचलिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंडीगढ़ में टी जी टी संस्कृत के 5 दिवसीय कार्यशाला में चंडीगढ़ और गुरुग्राम के प्रतिभागियों द्वारा  आदर्श पाठ, संसाधक श्री नेतराम द्वारा  कथा शिक्षण ,पद्द शिक्षण , संसाधक श्री केशव द्वारा  अभिवयक्ति कौशल और नवी की पुस्तक शेमूषी प्रथम भाग पर चर्चा की गई । कार्यक्रम की समन्वयक श्रीमती सुनीता गुसाईं द्वारा सभी प्रतिभागियों को कार्य  ( assignment ) सौंपा गया                ।
संस्थान के निदेशक श्री रनवीर सिंह ने सभी प्रतिभागियों से कार्यशाला में दिये गए कार्य को सही समय पर पूरा करने के निर्देश दिये  

Oct 21, 2019

पी जी टी जीव विज्ञान व टी जी टी संस्कृत हेतु 5 दिवसीय (21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर ) कार्यशाला

आज केविएस आंचलिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, चंडीगढ़  परिसर में पी जी टी जीव विज्ञान के लिए  Multiple Level Instructional Approach पर आधारित और टी जी टी संस्कृत के लिए सामग्री संवर्धन (Content Enrichment) पर आधारित  5 दिवसीय (21 अक्टूबर  से 25 अक्टूबर ) कार्यशाला का आयोजन शुरू हुआ ।
कार्यशाला के निदेशक एवं  उपायुक्त श्री रनवीर सिंह ने अपने उदघाटन भाषण में 7 Habit of Highly effective People पर चर्चा करते हुए कहा कि हम सभी को अपने व्यक्तित्व में दिन प्रतिदिन विकास करना चाहिए और अच्छी आदतों का विकास करना होगा ।
निदेशक महोदय ने Class Room transaction और शिक्षण अधिगम
पर  सभी शिक्षकों को महत्वपूर्ण टिप्स दिये।

 इस मौके पर कार्यशाला समन्वयक  श्री एस  पी सिंह, श्रीमती सुनीता गुसाईं  संसाधक श्री केशव, श्री नेत राम  और जीट के सह प्रशिक्षक , सुश्री एम राजेश्वरी, श्री संजय चौहान, श्रीमती रेनूका चावला , श्री सुनील सैनी  सहित पाँच संभागों ( चंडीगढ़, देहारादून, दिल्ली, गुरुग्राम व जम्मू, ) के सभी प्रतिभागी उपस्थित थे । 

Oct 1, 2019

हिंदी माह सितम्बर २०१९ का समापन समारोह



हिंदी माह सितम्बर २०१९ का समापन समारोह दिनांक 30 सितम्बर 19 को आंचलिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंडीगढ़ में किया गया|  इस अवसर पर संस्थान के निदेशक श्री रनवीर सिंह जी ने हिंदी में कार्य करने के लिए सभी कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया और विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार भी प्रदान किये गए. | इस दौरान श्रीमती सुनीता गुसाईं, सहायक प्रशिक्षक हिंदी ने राजभाषा अधिनियम के बारें में जानकारी प्रदान की |  


Sep 3, 2019

प्राथमिक शिक्षकों व टी जी टी अँग्रेजी हेतु कार्यशाला का शुभारंभ


05 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जीत चंडीगढ़ में दिनांक 02 सितंबर 2019 से शुरू हुआ। यहाँ पर दो कार्यशालयों का आयोजन किया जा रहा है। ICT Skill पर आधारित कार्यशाला प्राथमिक शिक्षकों के लिए है और वही Simplification of Difficult Areas in English  पर आधारित कार्यशाला टी जी टी अँग्रेजी के लिए आयोजित की जा रही है । इस कार्यशाला में पाँच संभागों (देहारादून, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू व गुरुग्राम ) के प्रतिनिधि भाग ले रहे है ।  

How Can Teachers and Students use Blog

Aug 29, 2019

जीट चंडीगढ़ के कर्मचारियों ने फिट इंडिया कार्यक्रम के दिन खुद को फिट रखने का प्रण लिया

 


 जीट चंडीगढ़ में  आज दिनांक 29 अगस्त 2019 को भारत सरकार द्वारा चलाये गए कार्यक्रम फिट इंडिया मूवमेंट के तहत सभी कर्मचारियों ने भागीदारी निभाई । इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री जी के सम्बोधन को सुना गया और सभी कर्मचारियों ने  अपने आप को फिट (स्वास्थ्य ) रखने का प्रण लिया ।